एकादशी के दिन क्यू रखते हैं निर्जला व्रत? जाने इसका महत्व !

Spread the love

सनातन धर्म में यह  व्रत भगवान विष्णु की आराधना के लिए किया जाता है| यह व्रत हिन्दू धर्म में बहुत खास मना गया हैं |ऐसा मन जाता है, निद्रा में लीन भगवान को असुर ने मारना चाहा था तभी भगवान विष्णु  के शरीर से एक देवी का जन्म हुआ और इस देवी ने असुर का वध किया।

देवी के कार्य से प्रसन्न होकर विष्णु भगवान ने कहा कि देवी तुम्हारा जन्म मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को हुआ है इसलिए तुम्हारा नाम देवउठनी  होगा।
एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित होता है। ये व्रत मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए  भी बहुत महत्त्वपूर्ण होता  है। इस  व्रत को करने वालों का मानना है की उनके यह व्रत के करने से वह उनके समस्त पापों से मुक्त हो जाता है।

निर्जला यानि यह व्रत बिना जल ग्रहण किए किया जाता है और उपवास रखकर किया जाता है। इसलिए, यह व्रत कठिन तप और साधना से किया जाता है जिसका शास्त्रो मे भी बहुत महत्त्व है।
हिन्दू पंचाग अनुसार, वृषभ और मिथुन संक्रांति के बीच शुक्ल पक्ष की एकादशी निर्जला एकादशी कहलाती है। इस व्रत को भीमसेन एकादशी या पांडव एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यता हैं, कि पाँच पाण्डवों में एक भीमसेन ने इस व्रत का पालन किया था और वैकुंठ को गए थे। इसलिए इसका नाम भीमसेनी एकादशी पड़ गया |

⦁ व्रत का महत्व 

सिर्फ निर्जला एकादशी का व्रत कर लेने से अधिकमास की दो एकादशियों सहित साल की 25 एकादशी व्रत का फल मिलता है। जहाँ साल भर की अन्य एकादशी व्रत में आहार संयम का महत्त्व है। वहीं इस दिन आहार के साथ ही जल का संयम भी ज़रूरी है। इस व्रत में जल ग्रहण नहीं किया जाता है यानि निर्जल रहकर व्रत का पालन किया जाता है। यह व्रत पुरुष और महिलाओं दोनों के द्वारा किया जाता है |यह व्रत मन को संयम सिखाता है और शरीर को नई ऊर्जा देता है।

⦁ दिनभर हमे किन – किन बातों का ध्यान रखना चाहिए!

1. आचमन के अलावा अगले दिन सूर्योदय तक पानी नहीं पीएं।
2.  दिनभर कम बोलें और हो सके तो मौन रहने की कोशिश करें।
3.  व्रत के समय आलस को छोड़कर भगवान  की भक्ति व दान पुण्य करना
चाहिए |
4.  ब्रह्मचर्य का पूर्ण रूप से पालन करें।
5.   व्रत के समय झूठ , गुस्सा ,विवाद व सभी बुराइयों का त्याग कर देना चाहिए |

यह भी देखे – https://youtu.be/XRZ-8sOoPTc?si=rhPDlUag2YBqIJQF

Related Posts

यह खबर सच में प्रेरणादायक है ..? रुद्र पटेल

Spread the love

Spread the loveरुद्र ने जिस तरह स्केटिंग को अपनी यात्रा का माध्यम चुना, वह न केवल उन्हें एक अद्भुत यात्रा अनुभव दे रहा है, बल्कि वह समाज में एक महत्वपूर्ण…

Continue reading
मंदिर परिसर में निर्माणाधीन 30 दूकानों के निर्माण कार्य सहित प्रस्तावित ..?

Spread the love

Spread the loveचिरहुला मंदिर परिसर में 3 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत से विस्तार एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जा  मंदिर परिसर में निर्माणाधीन 30 दूकानों के निर्माण कार्य सहित प्रस्तावित पार्किंग स्थल का कलेक्टर…

Continue reading

One thought on “एकादशी के दिन क्यू रखते हैं निर्जला व्रत? जाने इसका महत्व !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महाकुंभ की रोचक जानकारी…! जाने क्या है अद्भुत कहानी ….

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट..?

प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट..?