मऊगंज जिले में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अन्तर्गत 4 गांव चयनित देखिये क्या है पूरी खबर ..?

Spread the love

चयनित ग्रामों में लाउरखुर्दपलियादुबानबढैया तथा डिहिया शामिल है

प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना को 5 वित्त वर्षों (2021-22 से 2025-26) में क्रियान्वित किया जाना है। इस योजना का उद्देश्य विशिष्ट जनजातीय आबादी बहुल गांवों को एक आदर्श ग्राम (मॉडल विलेज) के रूप में विकसित करना है।

 

वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर कम से कम 50 प्रतिशत जनजाति आबादी और कम से कम 500 की जनजाति आबादी वाले 36 हजार 428 से अधिक गांवों को इस योजना में कवर किया जाना है। योजना से 4 करोड़ 22 लाख (देश की कुल जनजातीय आबादी का लगभग 40 प्रतिशत) जनजातीय आबादी लाभान्वित होगी। योजना में चुने गये सभी गांवों का एकीकृत सामाजिक-आर्थिक विकास किया जायेगा। इसमें जनजातीय वर्ग की जरूरतों, क्षमताओं और उनकी आकांक्षाओं के आधार पर ‘ग्राम विकास योजना’ तैयार करना भी शामिल है। इसके अलावा केंद्र/राज्य सरकारों की व्यक्तिगत/पारिवारिक/सामुदायिक लाभमूलक योजनाओं के कवरेज को अधिकतम स्तर तक ले जाना और स्वास्थ्य, शिक्षा, कनेक्टिविटी (संपर्क) व आजीविका जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सशक्त करना भी इस योजना के प्रमुख घटक हैं।

योजना में सड़क संपर्क (आंतरिक और अंतर गांव), दूरसंचार संपर्क (मोबाइल/इंटरनेट कनेक्टिविटी), विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उप-केंद्र, पेयजल सुविधा, जल निकासी और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन आदि कार्य कराये जायेंगे। प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत प्रशासनिक खर्चों सहित अनुमोदित गतिविधियों के लिए गैप फिलिंग के रूप में 20 लाख 38 हजार रुपये प्रति गांव के मान से धनराशि दी जा रही है।

पीएमएएजीवाई में चिन्हित गांवों में बुनियादी ढांचे के विकास एवं सेवाओं के लिए अनुसूचित जनजाति घटक फंड व मौजूदा संसाधनों के समन्वित उपयोग के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। चयनित गांवों में ग्राम विकास योजना से मंजूर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, आजीविका, वन-धन विकास, जल संरक्षण, कौशल विकास, संचार सुविधाओं का विकास एवं गांवों तक पहुंच मार्ग आदि कार्य कराये जायेंगे।

 

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत मऊगंज जिले के 4 ग्रामों का चयन किया गया है। कलेक्टर अजय श्रीवास्तव से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-24 के चयनित ग्रामों में लाउरखुर्दपलियादुबानबढैया तथा डिहिया शामिल है। आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम योजना अभिसरण समिति के अध्यक्ष ग्राम पंचायत के सचिव होंगे तथा सदस्य सचिव ग्राम पंचायत के अनुसूचित जाति के व्यक्ति  किया गया है शेष सदस्यों में अधिकारियों को शामिल किया गया है

Related Posts

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

Spread the love

Spread the loveमध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी किसान सम्मान निधि पंजीकृत किसानों के बैंक खाते में जारी करेंगे  राशि। मुख्यमंत्री देवास जिले के सोनकच्छ में आयोजित राज्य…

Continue reading
सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

Spread the love

Spread the loveभोपाल में सौरभ शर्मा, जिनके पास  सोना और करोड़ों की नकदी होने का आरोप है, ने सरेंडर करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महाकुंभ की रोचक जानकारी…! जाने क्या है अद्भुत कहानी ….

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट..?

प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट..?