
जय संविधान” की हुंकार: त्योंथर से उठी लोकतंत्र की नई लहर, भाजपा के दोहरे चरित्र पर जनता का प्रहार
रीवा जिला के त्योंथर में आयोजित जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम ने एक बार फिर भाजपा की राजनीति में संवेदनशीलता और नैतिकता की कमी को उजागर कर दिया। इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्य अतिथि सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार और विशिष्ट अतिथि कविता पांडेय ने संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों की रक्षा का संदेश देते हुए भाजपा की नीतियों और उनके नेताओं के चरित्र पर तीखा हमला किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर करारा प्रहार किया गया। अमित शाह द्वारा डॉ. अंबेडकर के प्रति अपमानजनक टिप्पणी ने लोगों में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है।
जब देश संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ रहा है, भाजपा नेता लोकतंत्र के स्तंभों को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, कविता पांडेय ने अपने भाषण में कहा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायकों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए। जनता के टैक्स के पैसे लूटने वाले नेता, जो अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, संविधान और लोकतंत्र के प्रति कोई प्रतिबद्धता नहीं रखते। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की “कालिख और सफेदा” राजनीति का पर्दाफाश करना वक्त की जरूरत है।
इस आंदोलन की अगली कड़ी में 27 जनवरी को प्रस्तावित रैली को लेकर बड़ा ऐलान किया गया। यह रैली सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि भाजपा की अराजकता और दमनकारी नीतियों के खिलाफ जनआक्रोश का प्रतीक होगी। कांग्रेस के नेतृत्व में यह रैली जनता की ताकत को दिखाएगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक निर्णायक कदम बनेगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अरुण गौतम जी को विशेष धन्यवाद दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने इस आयोजन को संविधान बचाओ आंदोलन की ओर बढ़ते हुए कदम के रूप में देखा और जनता से इस लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया