कलेक्टर सभी आवेदन 25 जनवरी तक निराकृत करे..?

Spread the love

 कलेक्टर ने विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आयुष्मान योजना में प्राप्त आवेदन पत्रों को जनकल्याण पोर्टल तथा विभागीय पोर्टल दोनों में दर्ज कराएं।

लगभग 1500 आवेदन पत्र कार्यवाही के लिए शेष हैं। इनका निराकरण करके विभागीय पोर्टल में दर्ज कराएं।

अभियान के दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के बनाए गए आयुष्मान कार्ड भी इसमें शामिल करें। राजस्व महाभियान में नामांतरण, बंटवारा तथा नक्शा तरमीम के प्रकरण बड़ी संख्या में निराकृत किए गए हैं। इन्हें आरसीएमएस पोर्टल के साथ-साथ जनकल्याण पोर्टल पर भी दर्ज कराएं।

 कलेक्टर ने कहा कि आयुक्त नगर निगम स्वनिधि योजना में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कराएं।

साथ ही सभी नगर परिषदों में विभिन्न योजनाओं में दर्ज आवेदनों का निराकरण कराकर उनकी जानकारी पोर्टल में दर्ज करें। भवन अनुज्ञाजन्म तथा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने संबंधी आवेदनों का भी शत-प्रतिशत निराकरण करें।

उप संचालक कृषि तथा उप संचालक पशुपालन एवं सहायक संचालक उद्यानिकी स्वरोजगार योजनाओं के संबंध में प्राप्त आवेदनों को बैंकों के माध्यम से स्वीकृत कराकर उनकी ऑनलाइन जानकारी दर्ज करें। अग्रणी बैंक प्रबंधक जीवन ज्योति बीमा योजना में प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण कराएं।

श्रम विभाग में मजदूरों के संबल योजना में पंजीयन से संबंधित 5658 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इन सभी का निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सपना त्रिपाठी ने जनकल्याण शिविरों में प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण की विभागवार जानकारी प्रस्तुत की।

 

बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रेयस गोखले ने राजस्व विभाग के प्रकरणों के निराकरण की जानकारी दी। बैठक में संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेयउप संचालक कृषि यूपी बागरीसंयुक्त संचालक पशुपालन डॉ राजेश मिश्रामुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्लाअग्रणी बैंक प्रबंधक जगमोहनजिला परिवहन अधिकारी मनीष त्रिपाठी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

Spread the love

Spread the loveमध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी किसान सम्मान निधि पंजीकृत किसानों के बैंक खाते में जारी करेंगे  राशि। मुख्यमंत्री देवास जिले के सोनकच्छ में आयोजित राज्य…

Continue reading
सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

Spread the love

Spread the loveभोपाल में सौरभ शर्मा, जिनके पास  सोना और करोड़ों की नकदी होने का आरोप है, ने सरेंडर करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महाकुंभ की रोचक जानकारी…! जाने क्या है अद्भुत कहानी ….

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट..?

प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट..?