Apple iPad Mini में A17 Pro चिप के साथ, भारत में हुआ लॉन्च

Spread the love

यह भी पढ़ें – https://mpdastak.com/double-decker-electric-bus-new-transport-option-and-luxurious-travel-experience-in-indore/

Apple ने अपने नए iPad mini को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह आईपैड Apple Intelligence सपोर्ट के साथ आता है। 7वीं पीढ़ी के इस मॉडल को Apple ने A17 Pro चिपसेट के साथ पेश किया है। इसके अलावा, कंपनी ने इसमें M2 चिपसेट वाले iPad Pro M4 और iPad Air की तरह Apple Pencil Pro का समर्थन भी शामिल किया है।

Apple लगभग 3 साल के अंतराल के बाद iPad mini का नया संस्करण लाता है। इस वर्ष कंपनी ने इसे कई नए सुधारों के साथ लॉन्च किया है। इस मॉडल में Apple Intelligence सुविधाओं का भी समर्थन शामिल है। इसके अलावा, एक अन्य महत्वपूर्ण बदलाव के तहत, इसका बेस वेरिएंट अब 128GB का है, जबकि पहले यह 64GB का था।

कंपनी ने Apple iPad mini को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस टैबलेट के 128GB वेरिएंट की कीमत 49,900 रुपये, 256GB वेरिएंट की 59,900 रुपये और 512GB वेरिएंट की 79,900 रुपये है। एपल का यह टैब ब्लू, पर्पल, स्टारलाइट और स्पेस ग्रे रंगों में मौजूद है।

Apple India के स्टोर और आधिकारिक ऑनलाइन वेबसाइट से इसे खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी के थर्ड पार्टी ऑफलाइन-ऑनलाइन रिटेल साझेदार से भी इसे 23 अक्टूबर से लिया जा सकता है। यदि ऑफर की चर्चा करें तो एजुकेशन ऑफर के तहत नए iPad mini को 44,900 रुपये में प्राप्त किया जा सकता है।

यह भी देखें – https://youtu.be/_49cmoQZUR4

Related Posts

जिले के गाँव-गाँव में जाकर मलेरिया-डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक किया..?

Spread the love

Spread the loveमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय के निर्देशन में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में क्रियान्वित एंबेड परियोजना के तहत फैमिली हेल्थ इंडिया…

Continue reading
विकास तिवारी एवं रोहित कुमार यादव का निबंध प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर हुआ चयन..?

Spread the love

Spread the loveभारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार आयुक्त उच्च शिक्षा भोपाल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी में…

Continue reading

One thought on “Apple iPad Mini में A17 Pro चिप के साथ, भारत में हुआ लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महाकुंभ की रोचक जानकारी…! जाने क्या है अद्भुत कहानी ….

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट..?

प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट..?