जिले की 06 जनपद पंचायत, नगर परिषदों एवं नगर निगम के वार्डों पर हुआ आनन्द उत्सव का आयोजन.?

Spread the love

20 जनवरी को जिले की 06 जनपद पंचायत, नगर परिषदों एवं नगर निगम के वार्डों के विभिन्न स्थानों पर हुआ आनन्द उत्सव का आयोजन

समन्वयक आनंद विभाग डॉ. समीरा नईम ने बताया कि जिले की जनपद पंचायतों, नगर परिषदों एवं नगर निगम देवास के विभिन्न स्थानों पर आनन्द उत्सव किया गया। जिनमें जनपद पंचायत देवास के ग्राम हैबतपुरा, आनंदपुर डूंगरिया, कुमारिया, पटाडी, आँक्या में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत टोंकखुर्द के ग्राम बालोन, कराड़िया, सालमखेड़ी में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत सोनकच्छ के ग्राम मुंडलाआना, जामली, कुमारियाराव, जलेरिया, बावई, फावड़ा में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत बागली के ग्राम जटाशंकर, नयापुरा, सेवन्या खुर्द में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत कन्नौद के ग्राम अंबाड़ा, गर्डीझाबरिया, खिरोदा, भंडारिया में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत खातेगाँव के ग्राम कोलारी, इकलेरा में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया।

इसी प्रकार नगर निगम देवास के वार्ड क्रमांक 11 एवं वार्ड क्रमांक 12 में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। नगर परिषद लोहारदा के सरस्वती ज्ञान मंदिर में, नगर परिषद हाटपीपल्या के पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में, नगर परिषद नेमावर में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। इसी प्रकार नगर परिषद सतवास के यात्रा मैदान, कार्यालय भवन के पास, नगर परिषद सोनकच्छ के डाकबंगला रोड पर, नगर परिषद भौंरासा के स्कूल ग्राउंड के पास तथा नगर परिषद पीपलरावां के शासकीय कन्या हाई स्कूल में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चे, युवाओं, बुजुर्गों तथा महिलाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

समन्वयक आनंद विभाग डॉ. समीरा नईम ने बताया कि यह उत्सव नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के महिला एवं पुरुषों में आनंद की अनुभूति दिलाने के लिए आयोजित किया जाता है। आनंद के इस कार्यक्रम में कबड्डी, कुर्सी दौड़, नींबू रेस, रस्सी खींच, बोरा दौड़ एवं अन्य पारम्परिक खेलों के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को शामिल किया गया हैं। आनंद उत्सव को सफलता पूर्वक पूर्ण करने के लिए जिले के सभी विकासखंडों में स्थित ग्राम पंचायतों को कलस्टर में विभाजित किया गया है। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आनंदकों की सहभागिता भी सक्रिय रूप से रहेगी।

आनंद उत्सव में बुजुर्गों, युवाओं, बच्चों, महिलाओं प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का दिखा रहे हैं कौशल

जिले भर में आयोजित आनंद उत्सव के प्रति बच्चों, बुजुर्गों, महिलओं एवं युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। आनंद उत्सव में बुजुर्गों, युवाओं, बच्चों, बालिकों, महिलाओं ने उत्साह खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं तथा खेल प्रतिभा का कौशल दिखा रहे हैं। आनंद उत्सव में भाग लेने के पश्चात उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। देवास जिले में कुल 284 स्थानों पर आनंद उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Related Posts

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

Spread the love

Spread the loveयह घटना वास्तव में चिंताजनक है और इससे संबंधित कई गंभीर मुद्दे सामने आते हैं। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के दिन तिरंगा यात्रा के नाम पर अवैध…

Continue reading
लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

Spread the love

Spread the love  सीधी, मध्य प्रदेश: ललितपुर सिंगरौली रेल परियोजना के लिए भू अधिग्रहण से परेशान आदिवासी ग्रामीणों और शिवसेना नेता द्वारा सीधी जिले में किए गए जल सत्याग्रह के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महाकुंभ की रोचक जानकारी…! जाने क्या है अद्भुत कहानी ….

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट..?

प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट..?