
[ सीधी ] भाजपा नेता पर हाई-प्रोफाइल महिला नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप: राजनीतिक गलियारे में हड़कंप…?
भारतीय जनता पार्टी भाजपा के नेता अजीतपाल सिंह चौहान को एक हाई-प्रोफाइल महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है…?
मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। यह मामला न केवल भाजपा की छवि पर असर डाल रहा है, बल्कि राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा रहा है। डैनिहा निवासी अजीतपाल सिंह को रीवा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धाराओं 64(1), 308(5), 296, 251(3), और बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। ये धाराएं रेप, ब्लैकमेलिंग, और धन उगाही जैसे गंभीर अपराधों को लेकर दर्ज की गई हैं। एएसपी अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ धाराएं ऐसी हैं, जिनकी जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा नहीं की जा सकती। जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि अजीतपाल सिंह का राजनीतिक प्रभाव काफी गहरा था। तीन साल पहले तक वह कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में गिने जाते थे। उनके कुंडा के राजा भैया और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी से भी करीबी संबंध थे। उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर इन नेताओं के साथ तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं, भाजपा के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने बताया कि अजीतपाल सिंह तीन साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे और अभी तक केवल प्राथमिक सदस्यता तक सीमित थे। उनकी सक्रिय सदस्यता भी नहीं थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की अनुमति से उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी ने यह कदम इसलिए उठाया ताकि उसकी छवि और अधिक धूमिल न हो।
पीड़ित महिला नेत्री ने यह मामला दर्ज कराते हुए अजीतपाल पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं। सूत्रों का कहना है कि आरोपी महिला को राजनीतिक रूप से प्रभावित कर धन वसूली कर रहा था। मामले को लेकर कोतवाली पुलिस और एसपी से संपर्क किया गया, लेकिन अभी तक आधिकारिक जानकारी देने से परहेज किया जा रहा है। जैसे ही यह खबर सार्वजनिक हुई, सोशल मीडिया पर अजीतपाल सिंह की पुरानी राजनीतिक तस्वीरें और उनकी गिरफ्तारी की खबर वायरल हो गई। लोग इस मामले पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।
क्या यह मामला केवल व्यक्तिगत आरोपों तक सीमित रहेगा, या इसके पीछे छिपी राजनीतिक साजिशें भी सामने आएंगी? अजीतपाल के राजनीतिक प्रभाव और उनके खिलाफ लगे गंभीर आरोपों के बीच सच्चाई क्या है?
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे चैनल एमपी दस्तक न्यूज में ,यदि आपके आस पास भी ऐसी कोई समस्या है तो हमे हमारे whatsaap नम्बर ,9425884783,7065625075, पर कॉन्टैक्ट करें ।और यदि आप भी हमारी इस यात्रा के भागीदार बनना चाहते है तो हमारी इस यात्रा में हमारा साथ दें ,और हमारे चैनल से जुड़ने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें