शाहरुख खान को धमकी देने वाले आरोपी पर पुलिस का कड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

Spread the love

यह भी पढ़ें – https://mpdastak.com/kartik-aryans-bhool-bhulaiyaa-3-becomes-first-to-enter-rs-200-crore-club/

बॉलीवुड के किंग खान, को हाल ही में जान से मारने की चेतावनी मिली थी। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं दी गई, बल्कि मुंबई पुलिस की एक शाखा को एक थ्रेट कॉल आया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और संदिग्ध का पता लगाने में जुट गई, जिसके बाद यह पता चला कि यह थ्रेट कॉल छत्तीसगढ़ से आ रहा था।

पुलिस ने रायपुर से संदिग्ध को पकड़ लिया है। हिरासत में लिए गए संदिग्ध फैजान के मोबाइल से शाहरुख खान को हत्या की धमकी दी गई थी। इस समय पुलिस की टीम आरोपी फैजान के साथ पूछताछ कर रही है. सूचना दी गई है कि 5 नवंबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन में शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला फोन आया था, जिसमें आरोपी ने कहा कि वह बैंडस्टैंड वाला शाहरुख है और उसे 50 लाख रुपये देने की मांग की, अन्यथा वह उसे मार देगा।

मुंबई पुलिस की टीम आज सुबह रायपुर आई थी, जिस वकील के फोन से शाहरुख खान को धमकी दी गई थी उसने कहा कि फोन चोरी हो गया था, लेकिन इस समय कई बातें हैं जिनसे मुंबई पुलिस संतुष्ट नहीं है। फैजान खान को मुंबई बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए बुलाया गया था लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे। थोड़ी देर में रायपुर में संदिग्ध को गिरफ्तार कर कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जाएगा। इसके बाद मुंबई पुलिस फैजान खान को मुंबई ले जा सकती है।

यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान को धमकी मिली है। वे हमेशा से अंडरवर्ल्ड की हिट लिस्ट में शामिल रहे हैं। अपने करियर की शुरुआती अवधि में उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां प्राप्त हुईं। पिछले वर्ष अक्टूबर में भी, फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ की सफलता के बाद, उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिली थीं, जिसकी जानकारी अभिनेता ने महाराष्ट्र पुलिस को दी थी। लिखित शिकायत के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी, और अब उन्हें Y+ सुरक्षा प्रदान की गई है।

 

यह भी देखें – https://youtu.be/XRZ-8sOoPTc?si=rhPDlUag2YBqIJQF

 

Related Posts

वर्तमान वर्ष के लिए गेंहू का समर्थन मूल्य 2425 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया..?

Spread the love

Spread the love समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 20 जनवरी से 31 मार्च तक होगा। किसान एमपी किसान एप, ई-उपार्जन पोर्टल तथा ई-उपार्जन मोबाइल एप…

Continue reading
पुष्पा 2: द रूल ने रिलीज से पहले ही 1085 करोड़ की कमाई, बना नई बॉक्स ऑफिस हिट

Spread the love

Spread the loveयह भी पढ़ें – https://mpdastak.com/police-took-strict-action-against-the-accused-who-threatened-shahrukh-khan-arrested-from-chhattisgarh/ पुष्पा 2: द रूल’ साल की सबसे ज़्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे देखने के लिए हर कोई बेकरार है। इस फिल्म…

Continue reading

One thought on “शाहरुख खान को धमकी देने वाले आरोपी पर पुलिस का कड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महाकुंभ की रोचक जानकारी…! जाने क्या है अद्भुत कहानी ….

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट..?

प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट..?