मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बदमाशों ने पति को पेड़ से बांधकर पत्नी के साथ किया गैंगरेप

Spread the love

रीवा : गुढ़ थाना क्षेत्र के भैरव बाबा मंदिर के पास एक दंपति सैर-सपाटे के लिए आए थे। वहां पहले से मौजूद पांच आरोपियों ने पहले पति को पेड़ से बांध दिया और फिर महिला के साथ एक-एक कर गैंगरेप किया।

यह भी पढ़ें – https://mpdastak.com/video-of-painful-death-of-a-young-man-who-fell-from-a-chair-while-talking-to-friends-went-viral/

रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना में पिकनिक मनाने गए एक दंपति को बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया। घटना सोमवार की है। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन मामले को दबाने की कोशिश की गई। आरोपियों ने पति को पेड़ से बांधकर पत्नी से गैंगरेप किया। घटना भैरवनाथ मंदिर के पास हुई थी।

इस हिंसाक दौरान आरोपियों ने महिला का वीडियो भी बनाया और दंपती को धमकाया कि यदि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की तो वे वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, एक जवान जोड़ा पिकनिक के लिए भैरव बाबा क्षेत्र में गया था। वहां पहुंचते ही आरोपितों ने पहले पति के साथ हमला किया, फिर महिला पर अत्याचार किया। सभी आरोपित शराब में नशे में थे।

पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने आश्वासन दिया है कि पीड़िता को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और सभी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।

इस घटना ने स्थानीय लोगों में गुस्से को बढ़ा दिया है, जिसके बावजूद कांग्रेस ने राज्य सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित दंपती थाने में चक्कर लगाते रहे, परंतु प्रशासन का पूरा ध्यान 23 अक्टूबर को रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव पर था, जिसके कारण इस मामले को दबाने की कोशिश की गई।

रीवा में यह दुखद घटना एक बार फिर से प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है और लोगों की सुरक्षा के संबंध में चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में डर और क्रोध की वातावरण है।

यह भी देखें – https://youtu.be/lWc5DSn1GzQ?si=jr9CQ8m7h76fyIee

Related Posts

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

Spread the love

Spread the loveमध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी किसान सम्मान निधि पंजीकृत किसानों के बैंक खाते में जारी करेंगे  राशि। मुख्यमंत्री देवास जिले के सोनकच्छ में आयोजित राज्य…

Continue reading
सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

Spread the love

Spread the loveभोपाल में सौरभ शर्मा, जिनके पास  सोना और करोड़ों की नकदी होने का आरोप है, ने सरेंडर करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने…

Continue reading

One thought on “मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बदमाशों ने पति को पेड़ से बांधकर पत्नी के साथ किया गैंगरेप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महाकुंभ की रोचक जानकारी…! जाने क्या है अद्भुत कहानी ….

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट..?

प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट..?