क्या “प्रयागराज महाकुंभ में बड़ा हादसा: या बड़ी साजिश …?

Spread the love

“प्रयागराज महाकुंभ में बड़ा हादसा: आग की लपटों में घिरा मेला क्षेत्र, सिलेंडर ब्लास्ट और रहस्यमय साजिश की आशंका!”
प्रयागराज महाकुंभ के 7वें दिन रविवार को मेला क्षेत्र में एक घातक आग ने हड़कंप मचा दिया। आग का यह भयावह दृश्य शास्त्री ब्रिज के नीचे, लोहे के ब्रिज के पास देखा गया, जहाँ टेंटों में खाना बनाते समय यह खतरनाक हादसा हुआ। आग ने न केवल टेंटों को अपनी चपेट में लिया, जानकारी के अनुसार, महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में पांटून पुल 12 स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ श्रीकरपात्री धाम वाराणसी के शिविर में आग लगी है।

कैंपों में रखे एलपीजी सिलेंडर भी आग की चपेट में हैं टेंटों में रखे गैस सिलेंडरों में भी लगातार विस्फोट होने लगे, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। अब तक 50 से अधिक टेंट जलकर खाक हो चुके हैं। आग की तेज लपटों ने मेला क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी खतरा पैदा कर दिया है, और इस बीच तेज हवा ने आग के फैलने की आशंका को और भी बढ़ा दिया। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक कोई जनहानि की खबर नहीं आई है। घटना के कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे थे और हेलिकॉप्टर से महाकुंभ मेला क्षेत्र का जायजा लिया था। क्या यह संयोग था या कुछ और? घटना के तुरंत बाद मेला क्षेत्र में भारी पुलिस और प्रशासनिक जांच शुरू हो गई, और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। आग की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह आग किसी दुर्घटना का परिणाम हो सकती है, या फिर कुछ अज्ञात ताकतों की साजिश का हिस्सा भी हो सकती है। विशेषज्ञ इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि क्या यह आग महाकुंभ के दौरान सुरक्षा चुकों को उजागर करने वाली कोई बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है।

Related Posts

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

Spread the love

Spread the loveमध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी किसान सम्मान निधि पंजीकृत किसानों के बैंक खाते में जारी करेंगे  राशि। मुख्यमंत्री देवास जिले के सोनकच्छ में आयोजित राज्य…

Continue reading
सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

Spread the love

Spread the loveभोपाल में सौरभ शर्मा, जिनके पास  सोना और करोड़ों की नकदी होने का आरोप है, ने सरेंडर करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महाकुंभ की रोचक जानकारी…! जाने क्या है अद्भुत कहानी ….

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट..?

प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट..?