वर्तमान वर्ष के लिए गेंहू का समर्थन मूल्य 2425 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया..?

Spread the love

समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 20 जनवरी से 31 मार्च तक होगा।

किसान एमपी किसान एप, ई-उपार्जन पोर्टल तथा ई-उपार्जन मोबाइल एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक सीबीएस जादौन ने बताया कि रीवा जिले में गेंहू उपार्जन के लिए 85 खरीदी केन्द्र प्रस्तावित किए जा रहे हैं। किसान इन खरीदी केन्द्रों में गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन करा सकते हैं। सभी किसान निर्धारित खरीदी केन्द्रों में अपना आनलाइन पंजीयन अवश्य करायें। पंजीकृत किसानों से ही समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जायेगी। स्वयं के मोबाइल, कम्प्यूटर, खरीदी केन्द्र तथा ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र में पंजीयन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। किसान 50 रुपए का शुल्क देकर एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र तथा साइबर कैफे में पंजीयन करा सकते हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि पंजीयन के समय किसान आधार संख्या से लिंक बैंक खाते दर्ज करें जिससे ऑनलाइन भुगतान किया जा सके। पंजीयन कराने के लिए किसान को बोये गये खेत के खसरा नंबर की ऋण पुस्तिका, आधार से लिंक बैंक खाते की जानकारी देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। बटाईदार एवं सिकमी किसानों के लिए भी ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था की गयी है। केवल पंजीकृत किसानों को ही गेंहू उपार्जन का लाभ दिया जायेगा।

Related Posts

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

Spread the love

Spread the loveमध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी किसान सम्मान निधि पंजीकृत किसानों के बैंक खाते में जारी करेंगे  राशि। मुख्यमंत्री देवास जिले के सोनकच्छ में आयोजित राज्य…

Continue reading
सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

Spread the love

Spread the loveभोपाल में सौरभ शर्मा, जिनके पास  सोना और करोड़ों की नकदी होने का आरोप है, ने सरेंडर करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महाकुंभ की रोचक जानकारी…! जाने क्या है अद्भुत कहानी ….

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट..?

प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट..?