जिले में धान खरीदी में गड़बड़ी! 20 केंद्रों पर जांच, नोटिस जारी..?

Spread the love

जिले में धान खरीदी में गड़बड़ी! 20 केंद्रों पर जांच, नोटिस जारी
सीधी जिले में धान खरीदी का कार्य समाप्त होते ही भंडारण व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। कलेक्टर के निर्देश पर शुक्रवार और शनिवार को जिले के 42 उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान बमुरी, कुड़िया, और बरमबाबा सहित 20 केंद्रों में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। इन केंद्रों के प्रभारी, ऑपरेटर और सर्वेयर को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट कर दिया है

कि उपार्जन नीति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गुणवत्ता परीक्षण और शिकायतों के निपटारे के लिए जिला और खंड स्तर पर समितियों का गठन किया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने धान के सुरक्षित भंडारण और जल्द परिवहन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ किया कि अगर कहीं भी लापरवाही पकड़ी गई, तो कठोर दंडात्मक कार्रवाई से जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। निरीक्षण में राजस्व विभाग, सहकारिता विभाग, खाद्य विभाग, केंद्रीय सहकारी बैंक और वेयरहाउसिंग के अधिकारी शामिल रहे। जिले के स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित 4 उपार्जन केंद्रों की निगरानी विशेष रूप से तहसीलदार और नायब तहसीलदार को सौंपी गई है। धान खरीदी की इस गड़बड़ी ने जिले में हड़कंप मचा दिया है। सवाल यह है कि इन 20 केंद्रों पर अनियमितताओं का असली जिम्मेदार कौन है और क्या दोषियों पर कलेक्टर की सख्ती असर दिखाएगी? जवाब का इंतजार हर कोई कर रहा है, लेकिन यह साफ है कि अब सीधी जिले में धान खरीदी का हर कदम प्रशासन की कड़ी नजरों के घेरे में है

Related Posts

महाकुंभ की रोचक जानकारी…! जाने क्या है अद्भुत कहानी ….

Spread the love

Spread the loveसंस्कृत में  कुंभ शब्द का अर्थ है घड़ा या बर्तन। जिसका पोरणिक कथाओं के मुताबिक, प्राचीन काल में  जब देवों और असुरों ने समुद्र मंथन किया तो उससे…

Continue reading
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

Spread the love

Spread the loveमध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी किसान सम्मान निधि पंजीकृत किसानों के बैंक खाते में जारी करेंगे  राशि। मुख्यमंत्री देवास जिले के सोनकच्छ में आयोजित राज्य…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महाकुंभ की रोचक जानकारी…! जाने क्या है अद्भुत कहानी ….

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी..?

सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

सौरभ शर्मा को लेकर यह मामला खासा चर्चा में…?

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

राष्ट्रीय पर्व के दिन यह घटना वास्तव में चिंताजनक..?

लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

लोगों के साथ पुलिस ने की बर्बरता..?

प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट..?

प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट..?